BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा का डिमोशन, कैटेगिरी ए में होंगे ये 3 खिलाड़ी!
Updated on
07-02-2026 02:45 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के 2025-2026 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान जल्द हो सकता है। हालांकि इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में हमको कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। ऐसे में उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हो सकता है। वहीं अब खबर आई है कि इस बार ए कैटेगिरी में सिर्फ तीन खिलाड़ी ही रहने वाले हैं।
ए कैटेगिरी में होंगे सिर्फ तीन खिलाड़ी
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ए कैटेगिरी में इस बार सिर्फ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ही होने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा पहले ए प्लस कैटेगिरी में थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा को बी कैटेगिरी में रखा जा सकता है। इससे पहले विराट और रोहित ए प्लस कैटेगिरी में थे। कुल मिलाकर इस बार 30 खिलाड़ियों को बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। बता दें कि विराट और रोहित समेत कुल 11 प्लेयर्स को बी कैटेगिरी कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है।विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2024 में पहले टी20 फिर 2025 में टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से दोनों प्लेयर्स भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। रोहित और विराट हालांकि अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा का टारगेट 2027 का वर्ल्ड कप खेलना है। इसलिए दोनों प्लेयर्स अपनी फिटनेस का खास ध्यान रख रहे हैं।
महिलाओं में जेमिमा रोड्रिग्स का होगा प्रमोशन
भारत की महिला क्रिकेट टीम में जेमिमा रोड्रिग्स का प्रमोशन होने वाला है, जिन्होंने 2025 के महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनको ए कैटेगिरी कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। ए कैटेगिरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…