विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की नकल, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
Updated on
10-01-2026 12:47 PM
वडोदरा: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। 11 जनवरी को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी वडोदरा पहुंच चुके हैं। सीरीज से पहले खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। मैदान पर मेहनत करने के साथ ही विराट कोहली मौज मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले वडोदरा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
विराट ने अर्शदीप को कॉपी किया
अभ्यास के दौरान विराट कोहली अपने ही रंग में नजर आए। वह साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक कर रहे थे, हाई-फाइव दे रहे थे और हंसी-मजाक कर रहे थे। इस दौरान वह टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नकल करते नजर आए। विराट अर्शदीप के दौड़ने की नकल उतार रहे थे। यह देखकर सभी खिलाड़ियों की हंसी निकल गई। पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है।
दमदार फॉर्म में चल रहे विराट
विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो वनडे मैचों में वह खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद फिफ्टी लगाई थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में विराट ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया। वह करीब 16 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरे। दिल्ली के लिए विराट ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।
विराट ने सीरीज शुरू होने से पहले नेट्स पर भी जमकर पसीना बहाया। रोहित शर्मा ने भी लंबे समय तक बल्लेबाजी की। वडोदरा के स्टेडियम पर यह पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा। इस सीरीज से कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी वापसी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…