झेलम नदी में भी बहाव कम हुआ
इस बीच अधिकारियों ने कहा कि झेलम नदी में भी रुकावटें आ रही हैं, क्योंकि भारतीय अधिकारी अचानक पानी रोक रहे हैं और छोड़ रहे हैं। सिंधु जल पर पाकिस्तान कमिश्नर सैयद मेहर अली शाह के कार्यालय ने कहा कि झेलम नदी में भारत के ऊपरी हिस्से से पाकिस्तान में मंगला बांध तक निचले हिस्से में पानी का बहाव कम हो रहा है। इससे पाकिस्तान में 150 लाख एकड़ कृषि भूमिक को पानी या तो कम मिल रहा है या बिल्कुल भी नहीं।पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने मेहर अली शाह के हवाले से कहा कि झेलम के बहाव पर नजर रखी जा रही है। शाह ने बताया कि अभी के लिए चिनाब नदी के बारे में भारत को पत्र भेजा गया है। जवाब मिलने पर इस मुद्दे को आगे देखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भी भारत पानी रोकेगा, पाकिस्तान इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।


