बैंक से लिया था लोन
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि परिवार होटल कारोबार से जुड़ा है। रूपनारायण गांव के बाहर चाय-समोसा का छोटा होटल चलाता था उसी से परिवार का गुजारा होता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परिवार पर बैंक का लोन बकाया होने की बात भी सामने आई है, जिसे चुकाने में कठिनाई हो रही थी।बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बैंक की ओर से नोटिस भी चस्पा किया गया था। हालांकि, जहर खाने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


