स्टार्टअप की लोकप्रियता को देखते हुए अमन ने इसका विस्तार मुंबई और पुणे जैसे शहरों में फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए किया। आज स्टार्टअप के ज्यादातर आउटलेट लगभग 1,000 वर्ग फीट में फैले हैं। हर आउटलेट पर रोज 500 से 1,000 ग्राहक आ रहे हैं। केवल चार तरह के डोसे, तीन प्रकार की इडली और पारंपरिक फिल्टर कॉफी के सीमित लेकिन बेहतरीन मेनू के साथ ब्रांड ने अपने स्वाद की निरंतरता बनाए रखी है। वर्तमान में स्टार्टअप सीधे आउटलेट बिक्री, फ्रेंचाइजी फीस और रॉयल्टी के जरिये सालाना 2 करोड़ रुपये का शानदार रेवेन्यू जेनरेट कर रहा है। इसमें कंपनी के स्वामित्व वाले आउटलेट्स से लगभग 21% का शुद्ध प्रॉफिट मार्जिन मिल रहा है।


