हमें पता था कि फाइनल हमारे हाथ में है... पाकिस्तान को थी जीतने की उम्मीद, टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल ऐसा कैसे?
Updated on
08-10-2025 02:18 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाते हुए 9वीं बार इस खिताब को जीत लिया। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का फाइनल पहली बार हुआ था, जिसमें बाजी टीम इंडिया ने मारी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 3 बार मात दी थी। हालांकि बाकी दो मुकाबलों की तुलना में फाइनल मैच थोड़ा ज्यादा रोमांचक हुआ था। हालांकि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इस बात का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था।
चक्रवर्ती ने किया ड्रेसिंग रूम के माहौल का खुलासा
एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवरों में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था इस पर स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने खुलकर बात की है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 147 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन एक समय टीम 20 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। तब तिलक वर्मा ने शांत रहकर टीम को जीत दिलाई थी। तिलक ने संजू सैमसन और शिवम दुबे के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
हमें पता था कि मैच हमारे हाथ में था
आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी और तिलक क्रीज पर थे भारत की जीत की उम्मीदें ज्यादा थीं। लेकिन उनके साथ नए बल्लेबाज रिंकू सिंह थे जो टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे। चक्रवर्ती ने बताया कि टीम को अपनी जीत का भरोसा था। उन्होंने CEAT क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स के दौरान कहा, 'हमें पता था कि यह हमारे हाथों में है।' उन्होंने आगे कहा, 'क्योंकि हमारे पास तिलक और रिंकू (सिंह) थे। लोगों ने रिंकू को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ज्यादा नहीं देखा है लेकिन हम सब जानते हैं कि वह फ्रेंचाइजी में क्या कर सकते हैं। इसलिए अगर रिंकू और तिलक हैं तो मुझे पता है कि आखिरी ओवर में 10-11 (10 रन चाहिए थे) रन आजकल आसान हैं। आईपीएल में लोग 20-25 रन का पीछा करते हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तान की पहली पारी में मजबूत शुरुआत पर भी बात की और बताया कि कैसे टीम को वापसी का भरोसा था। उन्होंने कहा, 'तो यह ऐसे ही डिजाइन किया गया है। अगर आपने एशिया कप में ट्रेंड देखा तो पहले आठ ओवरों में सभी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तेजी से शुरुआत की। उसके बाद आठवें ओवर से लेकर अगले 17वें ओवर तक रन बनाना बहुत मुश्किल था। हमें पता था कि भले ही उन्होंने पहले 8 ओवरों में बहुत रन बनाए हो अगर हमें एक या दो विकेट मिल जाते हैं तो हम उन्हें वापस खींच सकते हैं और यही हुआ।'
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…