होर्मुज पर वादा चाहता है अमेरिका
अमेरिका चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से कहे कि होर्मुज खुला है और ओमान की बातचीत में जहाजों पर गोलीबारी रोकने का वादा करे। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। अराघची के बातचीत में शामिल होने की उम्मीद है।इस बीच तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को आसान बनाने के मकसद से बातचीत के लिए कतर का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ईरान पहुंचा है। हफ्ते की शुरुआत में फिर से लड़ाई शुरू होने के बाद शुक्रवार को कोई नया हमला नहीं हुआ है।


