चीन को काबू करेंगे और रूस-यूक्रेन युद्ध बंद होगा, अमेरिकी सांसद ने भारत से डील पर पकड़ा दूसरा ही रास्ता
Updated on
03-02-2026 12:57 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेट फॉरेन रिलेशन्स कमेटी के रिपब्लिकन चेयरमैन जिम रिश ने भारत के साथ ट्रेड डील के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। सीनियर अमेरिकी सीनेटर रिश ने इसे खासतौर से अमेरिका के लिए रूस और चीन जैसे विरोधियों को घेरने का मौका कहकर पेश किया है। उन्होंने कहा है कि इससे अमेरिका को चीन और रूस को काबू करने में मदद मिलेगी और यूक्रेन युद्ध भी अब रुक सकता है। भारत और अमेरिका ने सोमवार को ट्रेड डील का ऐलान किया है।
जिम रिश ने एक्स पर लिखा, 'भारत के साथ ट्रेड एग्रीमेंट पर शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र ने यूनाइटेड स्टेट्स के साथ ट्रेड में रुकावटें कम करने पर सहमति जताई है। भारत अमेरिका का करीबी पार्टनर है, जिसके हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।'
रूस-चीन कनेक्शन
जिम रिश ने आगे लिखा, 'भारत इंडो-पैसिफिक में चीन का मुकाबला करने में अमेरिका का एक जरूरी पार्टनर है। इस नए एग्रीमेंट के तहत भारत ने अमेरिकी सामान खरीदने का वादा किया है। यह अमेरिका को रूसी आक्रामकता का मुकाबला करने में मदद करेगा। इससे रूसी एनर्जी सेक्टर को भारत का सपोर्ट खत्म करके यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग को खत्म करने के काम में भी मदद मिलेगी।'डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ समझौते का ऐलान करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान और उनके अनुरोध पर अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर सहमति हुई है। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने की बात कही है। ऐसे में अमेरिका ने अतिरक्त 25 फीसदी का टैरिफ खत्म कर दिया है। हालांकि भारत ने कभी भी अमेरिकी दबाव में रूस से तेल खरीद रोकने की बात नहीं स्वीकारी है।
डील पर लंबे समय से चल रही थी बात
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का लंबे समय से इंतजार था। ट्रंप ने बीते साल भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और रूस से तेल खरीदने के लिए 25% पेनल्टी का ऐलान किया था। ऐसे में भारत के सामानों पर टैरिफ 50 फीसदी हो गया था। अब भारत पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। ऐसे में भारत के कई उद्योगों के लिए ये बड़ी राहत की खबर है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…