Select Date:

'पाकिस्तान को डिस्काउंट पर तेल देंगे': भारत को छूट खत्‍म कर रूस का इस्‍लामाबाद को बड़ा ऑफर, पुतिन का डबलगेम!

Updated on 18-03-2026 12:55 PM
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर तेल सप्लाई करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि तेल डिस्काउंट पर दिया जाएगा और पाकिस्तान को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। रूस की ओर से पाकिस्तान को ऐसे समय यह ऑफर दिया गया है, जब ईरान युद्ध की वजह से दुनिया के बड़े हिस्से में एनर्जी संकट है। ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देने के चलते इस समुद्री रास्ते से तेल और गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

जियो टीवी के मुताबिक, मंगलवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अल्बर्ट खोरेव ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से उनके देश से संपर्क किया तो मॉस्को रियायती दर पर तेल बेचेगा। हालांकि रूसी राजदूत ने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक संपर्क मॉस्को से नहीं किया गया है।

भारत को इनकार, पाकिस्तान को ऑफर

रूसी राजदूत ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि ऊर्जा क्षेत्र दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है लेकिन इस क्षेत्र में कोई भी प्रगति इस्लामाबाद की ओर से बातचीत शुरू करने पर निर्भर करेगी। उन्होंने साफ किया है कि रूस का रुख पाकिस्तान को तेल सप्लाई पर सकारात्मक है।रूस की व्लादिमीर पुतिन सरकार का पाकिस्तान को यह ऑफर इसलिए ध्यान खींचता है क्योंकि इस्लामाबाद को पारंपरिक तौर पर अमोरिकी गुट का माना जाता है। दूसरी ओर रूस के भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। रूस ने ईरान संकट के बाद एक तरफ भारत को तेल पर कोई छूट नहीं दी है, वहीं पाकिस्तान को खुद बढ़कर डिस्काउंट की बात कही है।

भारत को छूट में कमी

भारत के लिए रूसी तेल पर मिलने वाली छूट हालिया दिनों में खत्म हो गई है। भारत को 2022 से 2025 तक रूसी तेल पर मिलने वाली छूट काफी ज्यादा थी। हालांकि अब भारत को तेल खरीदने के लिए ज्यादा कीमत 98 से 100 प्रति बैरल तक चुकानी पड़ रही है। इसका सीधा असर भारत के तेल आयात पर पड़ रहा है।
दूसरी ओर पाकिस्तान अगर रूस से तेल लेने का फैसला करता है तो उसे इससे काफी राहत मिल सकती है। कई दूसरे देशों की तरह पाकिस्तान भी बढ़ती ईंधन कीमतों से जूझ रहा है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

रूसी राजदूत ने अमेरिका को घेरा

इस्लामाबाद में रूसी राजदूत खोरेव ने ईरान युद्ध के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घेरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाइयों से दुनिया हैरान है। अब यह कहना मुश्किल है कि मौजूदा तनाव कैसे और कब समाप्त होगा। उन्होंने ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर हुए हमले अत्यंत निंदनीय बताया।

खोरेव ने कहा कि ईरान में तुरंत शांति की जरूरत है। हम सभी पक्षों से बल प्रयोग से बचने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत कूटनीतिक माध्यमों से मुद्दों को हल करने का आह्वान करते हैं। रूसी राजदूत ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईरान के नेतृत्व को कमजोर करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.