Select Date:

ईरान को धरती से मिटा देंगे, डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को सबसे बड़ी धमकी, बताया कब होगा ऐसा

Updated on 21-01-2026 12:06 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर तेहरान उन्हें मारने की कोशिश करता है तो ईरान का वजूद नहीं बचेगा। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने न्यूजनेशन पर एक इंटरव्यू में कहा कि 'मैंने बहुत सख्त निर्देश दिए हैं। अगर कुछ भी होता है तो वे उन्हें इस धरती से मिटा देंगे।' डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पहले के बयानों का विस्तार है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि अगर उन पर किसी भी हमले के पीछे ईरान पाया जाता है तो उसे खत्म कर दिया जाए।

ट्रंप की ताजा टिप्पणी ऐसे समय में आई जब ईरान के अंदर व्यापक विरोध प्रदर्शनों को लेकर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तीखी बयानबाजी हुई है। ईरान में प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने खुला समर्थन दिया था और कहा था कि अगर अधिकारी लोगों को मारते हैं तो अमेरिका हमला करेगा। वहीं, तेहरान ने ट्रंप को सीधी चेतावनी दी थी कि अगर देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की कोई भी कोशिश होती है तो ईरान इसे पूर्ण युद्ध का ऐलान समझेगा।

ईरानी सेना की ट्रंप को खुली धमकी

ईरान की सेना के प्रवक्ता 'जनरल अबोलफजर शेकरची ने कहा था कि ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे नेता की तरफ कोई हमलावर हाथ बढ़ाया गया तो हम न सिर्फ उस हाथ को काट देंगे, बल्कि उनकी दुनिया में आग भी लगा देंगे।' ईरानी सैन्य प्रवक्ता का बयान ट्रंप के पॉलिटिको को दिए इंटरव्यू का जवाब माना गया। ट्रंप ने पॉलिटिको से बातचीत में खामेनेई को एक 'बीमार आदमी' बताया और कहा कि ईरान में 'अब नए नेतृत्व को ढूढ़ने का समय आ गया है।'
ईरान में पिछले साल के आखिर में शुरू हुई विरोध प्रदर्शनों के बाद तेहरान और वॉशिंगटन में तनाव बढ़ गया है। महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन देखते ही देखते सत्ता विरोधी आंदोलन में बदल गए। ईरान में अधिकारियों ने इसे अमेरिका और इजरायल की साजिश बताया और प्रदर्शनों को सख्ती से दबाया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों का कहना है कि दमनपूर्ण कार्रवाई में 4500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। कुछ आंकड़े इस संख्या को 12000 से ऊपर बताते हैं।

खामेनेई ने मानी हजारों की मौत की बात

ईरान में 8 जनवरी के बाद से ही इंटरनेट बंद है जिसके कारण मृतकों की असली संख्या के बारे में पता लगा पाना मुश्किल हो गया है। पिछले शनिवार को सुप्रीम लीडर खामेनेई ने पहली बार बड़े पैमाने पर मौतों को स्वीकार किया और कहा कि कई हजार लोग मारे गए हैं। उन्होंने हिंसा के लिए अमेरिका के हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.