क्या है अमेरिकी A-10 मिलिट्री जेट?
- ईरान ने जिस अमेरिकी A-10 जेट को मार गिराने का दावा किया है, वह एक खास तरह का विमान है।
- A-10 एक अमेरिकी ग्राउंड अटैक विमान है, जिसे जमीनी सेना को हवाई मदद देने वाले मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है।
- इन मिशनों का मकसद बख्तरबंद वाहनों और जमीनी सेना के खिलाफ कार्रवाई करना होता है।
अमेरिका ने ईरान से रेस्क्यू किया पायलट
शुक्रवार को ही पहले एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट के ईरान के ऊपर मार गिराए जाने की खबर आई। इस दौरान विमान में सवार दोनों पायलट इजेक्ट कर गए। इसके बाद अमेरिकी सेना ने एक साहसिक रेस्क्यू चलाकर अपने एक पॉयलट को ईरान की धरती से रेस्क्यू कर लिया।लेकिन दूसरे पायलट के बारे में अभी तक नहीं पता चला है और अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह ईरानी हिरासत में है, जबकि अन्य का कहना है कि उसकी तलाश जारी है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट को जिंदा पकड़कर सौंपने पर इनाम की घोषणा की गई है।


