सेमीफाइनल से पहले ये क्या हुआ... प्रतिका रावल का चल पाना भी हुआ मुश्किल, शतक ठोक दिलाई थी भारत को जीत
Updated on
27-10-2025 03:06 PM
भारत की ओपनिंग बल्लेबाज प्रतीका रावल को रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए दाएं टखने में चोट लगी और उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा। डीप मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षण कर रही प्रतिका का 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर दाहिना टखना मुड़ गया। ऐसा लग रहा था कि लगातार बारिश के कारण डीवाई पाटिल स्टेडियम के गीले मैदान पर उनका पैर फंस गया।
प्रतिका को सेमीफाइनल से पहले लगी चोट
प्रतिका गेंद के करीब पहुंचीं लेकिन पैर फंसने के कारण वह मैदान पर गिर गईं और गेंद बाउंड्री पर चली गई। उनकी साथी खिलाड़ी और भारत का सहयोगी स्टाफ उनकी मदद के लिए दौड़ा। मैदानकर्मियों ने एक स्ट्रेचर भी मैदान पर पहुंचाया लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि प्रतिका भारतीय सहयोगी स्टाफ की मदद से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चली गईं।
हाल ही में ठोका था शतक
उप कप्तान स्मृति मंधाना के साथ सफल सलामी जोड़ी बनाने वाली प्रतिका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 122 रन की मैच विजयी पारी खेली थी जिससे भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मैच के 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। बांग्लादेश की शरमिन अख्तर ने मिडविकेट की ओर शॉट खेला। रावल उस गेंद को रोकने के लिए दौड़ीं और बाउंड्री बचाने के लिए स्लाइड करने की कोशिश की। इसी दौरान उनका दाहिना पैर अजीब तरह से मुड़ गया और जमीन पर फंस गया। वह तुरंत दर्द से कराह उठीं और मैदान पर गिर गईं। उनके साथी खिलाड़ी और अधिकारी चिंतित हो गए।
प्रतिका की टीम को जरूरत
हालांकि, अच्छी बात यह रही कि रावल को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर नहीं ले जाना पड़ा। वह खुद उठकर अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर गईं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया है कि मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। अभी तक उनकी चोट की गंभीरता के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय टीम उम्मीद कर रही है कि यह चोट ज्यादा गंभीर न हो, क्योंकि रावल टूर्नामेंट में टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी रही हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…