स्मृति मंधाना के पिता को क्या हुआ, अब कैसी है तबीयत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
Updated on
24-11-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल टल गई है। दोनों की शादी रविवार को दोपहर में होनी थी। दो दिनों से संगीत, हल्दी और मेहंदी जैसे कार्यक्रम चल रहे थे। हालांकि शादी के दिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसकी वजह से शादी को टालने का फैसला लिया गया। स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को रविवार दोपहर सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
डॉक्टरों के अनुसार श्रीनिवास मंधाना को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसे एनजाइना पेक्टोरिस कहा जाता है। यह दिल की बीमारी से जुड़ा एक प्रकार का सीने का दर्द है। अस्पताल के न्यूरो फिजिशियन और चेयरमैन डॉ. नमन शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'उन्हें दोपहर करीब 1.30 बजे एनजाइना हुआ और 2.15 बजे हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल आईसीयू में हैं। हमने कुछ टेस्ट किए हैं और दवाएं शुरू कर दी हैं। सोमवार सुबह हम और टेस्ट करेंगे और फिर तय करेंगे कि एंजियोग्राफी की जरूरत है या नहीं।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित थानदार ने श्रीनिवास मंधाना की जांच की। ईसीजी में कोई नई चिंताजनक बात सामने नहीं आई। हालांकि, उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ था, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल करीब 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसी महीने भारत ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीता था। उसी डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर जाकर पलाश ने स्मृति को प्रपोज किया था। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। फैंस को भी इस शादी का बेसब्री से इंतजार था। अब उनकी शादी अनिश्चितकाल के लिए टल गई है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…