ऑस्ट्रेलिया को किस बात का खौफ? मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री
Updated on
20-12-2024 02:24 PM
मेलबर्न: भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन कड़ी टक्कर मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली का माहौल है। अक्सर 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने और बहुत कम बदलाव के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट ने न केवल टीम में बदलाव किए हैं, बल्कि 3 अतिरिक्त प्लेयरों को भी टीम में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए ओपनर नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया है। पर्थ में सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करने वाले मैकस्वीनी ने अब तक तीन टेस्ट मैचों में 10, 0, 39, 10*, 9 और 4 रन बनाए हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट का आगाज 26 दिसंबर से हो रहा है, जो मेलबर्न में खेला जाना है।
नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोनस्टास ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल ऑस्ट्रेलिया ने 19 वर्षीय न्यू साउथ वेल्स के ओपनर सैम कोनस्टास को टीम में शामिल किया है। कोनस्टास सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर की जगह टीम में शामिल होने की दौड़ में थे, लेकिन मैनेजमेंट ने प्रैक्टिस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले मैकस्वीनी पर भरोसा जताया था, लेकिन वह भरोसे पर कायम नहीं रहे। कोनस्टास को पिछले महीने इंडिया-ए के खिलाफ नाबाद 73 रन और प्रधानमंत्री एकादश के लिए पिंक बॉल वार्म-अप गेम में 107 रन बनाने की वजह से मौका मिला है।
सैम को इसलिए किया गया टीम में शामिल यही नहीं, उन्होंने इस महीने की शुरुआत में शेफील्ड शील्ड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के लिए 88 रन और तीन दिन पहले बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में ओपनिंग करते हुए सिडनी थंडर के लिए 27 गेंदों में 56 रन बनाए थे। चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा- सैम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उनकी बल्लेबाजी की शैली अलग पहचान देती है और हम उनके खेल को और बेहतर होते देखने के लिए उत्सुक हैं।
जोश हेजलवुड की जगह सीन एबॉट और जे. रिचर्डसन को मौका जोश हेजलवुड के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ब्यू वेबस्टर के साथ तेज गेंदबाज सीन एबॉट को भी वापस लाया है। उन्होंने जे. रिचर्डसन को भी टीम में शामिल किया है। इस पर जॉर्ज बैली ने कहा- जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में रिचर्डसन तेज गेंदबाजी में और विकल्प प्रदान करते हैं। घरेलू गर्मियों के शुरुआती हिस्से में उनकी सफल वापसी देखना सुखद रहा है। बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। यह सीरीज तय करेगी कि कौन WTC के फाइनल में पहुंचेगा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…