डर वो क्या होता है... धर्मशाला के पहाड़ों में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की मस्ती, वीडियो वायरल
Updated on
10-05-2025 12:56 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल को एक हफ्त के लिए रोका गया है। धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच गुरुवार को खेला जा रहा था। सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में ही रोक दिया है। ब्लैकआउट की वजह से खिलाड़ियों को होटल भेजा गया और स्टेडियम को तुरंत खाली करवा लिया गया। शुक्रवार की शाम स्पेशल ट्रेन से दोनों टीमों के खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे।
पहाड़ पर खिलाड़ियों की मस्ती
दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने धर्मशाला की पहड़ियों में समय बिताया। केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वे धर्मशाला के पास एक नदी में मस्ती कर रहे थे। एक यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया है। उसने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली। हालांकि यह साफ नहीं है कि वीडियो मैच से पहले का है या फिर बाद का
स्पेशल ट्रेन से दिल्ली आए खिलाड़ी
पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव की वजह से उत्तर भारत के लगभग सभी एयरपोर्ट बंद हैं। इसमें धर्मशाला का कांगड़ा हवाई अड्डा भी शामिल है। इसी वजह से खिलाड़ियों को फ्लाइट से नहीं निकला जा सकता है। भारतीय रेलवे ने धर्मशाला में मौजूद खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, कमेंटेटर्स और आईपीएल के अन्य सभी स्टाफ को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की। उसी ट्रेन से सभी दिल्ली पहुंचे।
एक हफ्ते के लिए स्थगित है लीग
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी, ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर की चिंताओं को ध्यान में रखा। देश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिसाइल दागी थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और युद्ध जैसी स्थिति है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…