आखिर टू-टियर टेस्ट सिस्टम कौन-सी बला है? बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच क्यों लागू करना चाहते हैं रवि शास्त्री
Updated on
01-01-2025 05:06 PM
नई दिल्ली: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के रोमांच को देखते हुए भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के लिए टू-टियर टेस्ट सिस्टम लागू करने की मांग की है। इससे टेस्ट क्रिकेट के रोमांच को बरकरार रखने और क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को बचाने में मदद मिलेगी। शास्त्री का यह बयान उस समय आया है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में 5 दिनों के दौरान रिकॉर्ड 3,73,691 दर्शक आए। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट मैच का अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया मैच बन गया। इससे पहले 1936/37 की एशेज सीरीज में 3,50,534 दर्शक आए थे।
रवि शास्त्री ने द ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने कॉलम में लिखा- लगभग एक सदी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना यह साबित करता है कि जब बेहतरीन टीमें खेलती हैं तो क्रिकेट का सबसे कठिन और शानदार प्रारूप आज भी जिंदा है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को यह याद दिलाने जैसा है कि टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहिए। अन्यथा यह सब बहुत उलझन भरा हो जाता है। उन्होंने आगे कहा- यह मैच यह भी दिखाता है कि हमें 6-8 शीर्ष टीमों के लिए टू-टियर टेस्ट सिस्टम की जरूरत है। अगर दो अच्छी टीमें नहीं खेलेंगी तो इतने दर्शक नहीं आएंगे। उन्होंने कहा- पांचवें दिन का रोमांच इस बात का सबूत है कि क्लासिक टेस्ट मैच के लिए पांच दिन जरूरी हैं। हालांकि, अगर आप टू-टियर टेस्ट सिस्टम नहीं बनाएंगे तो बराबर की टीमें नहीं एक-दूसरे से नहीं खेलेंगी। तब मैच का पांचवें दिन तक पहुंचना मुश्किल होगा। फिर चार दिन के टेस्ट की बात बार-बार उठेगी। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट 184 रनों से जीता और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली। इस सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे शास्त्री ने कहा कि मेलबर्न में खेला गया यह रोमांचक टेस्ट मैच यह भी साबित करता है कि टेस्ट मैच पांच दिनों के लिए ही खेले जाने चाहिए।
आखिर क्या होता है टू-टियर टेस्ट सिस्टम? दरअसल, 2016 में आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट के लिए टू-टियर टेस्ट सिस्टम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सितंबर 2016 में दुबई में हुई बैठक में इसे वापस ले लिया गया। 2016 के अनुसार, आईसीसी रैंकिंग की टॉप-7 रैंक वाली टीमों को पहले लेवल पर रखने का प्रस्ताव था। यानी ये वो टीमें थीं, जो एक-दूसरे के खिलाफ खेलतीं। दूसरी ओर, दूसरे लेवल पर अन्य 3 टीमों को रखना था जो आपस में खेलतीं। उस समय इसे खारिज कर दिया गया था, क्योंकि इस नियम से माना गया कि टेस्ट क्रिकेट से छोटी टीमें खत्म हो सकती हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…