ये कैसी बेईमानी है... थर्ड अंपायर के फैसले से भारत-अफगानिस्तान के मैच में बवाल, जमकर हुआ ड्रामा
Updated on
26-10-2024 12:48 PM
ओमान: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ए का टूर्नामेंट में निराशाजनक अंत हुआ। भारतीय टीम का सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ए के साथ मुकाबला था। इस मैच में टीम इंडिया को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट पर 187 रन ही बना सकी। इस दौरान अफगानिस्तान की पारी में एक बड़ा बवाल देखने को मिला।
दरअसल यह पूरा मामला तब हुआ जब टीम इंडिया ने सिद्दीकुल अटल और जुबैर अकबरी की 137 रनों की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ी। पारी के 15वां ओवर करने आए भारतीय गेंदबाज आकिब खान ने पहली गेंद यॉर्कर लेंथ पर डाली, जिसे जुबैर अकबरी कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद जब विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के पास पहुंचती तो एक तेज आवाज आई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील कर दी।
थर्ड अंपायर के कारण हुआ पूरा विवाद
भारतीय टीम की अपील के बावजूद मैदानी अंपायर ने जुबैर को आउट नहीं दिया। इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा जहां फैसले को बदल दिया गया। इसके बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज नाराज हो गए और मैदान छोड़ने से मना कर दिया। जुबैर ओमान के अल अमरत क्रिकेट स्टेडियम में डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) न होने के कारण जुबैर फैसले से काफी नाराज थे।
यहां तक को मामला ठीक था, लेकिन विवाद तब और बढ़ गया जब अफगानिस्तान की कोचिंग यूनिट ने जुबैर को मैदान छोड़ने के लिए मना कर दिया। क्योंकि वे मैच अधिकारियों के साथ चर्चा में लगे थे। एक समय पर भारत और अफगानिस्तान दोनों की कोचिंग स्टाफ को आउट होने पर बहस करते देखा गया।
जुबैर ने खेली 64 रनों की तूफानी पारी
अफगानिस्तान के लिए जुबैर ने 40 गेंद में 64 रनों की तूफानी पारी खेली। जुबैर के आउट होने के बाद उनके ओपनिंग पार्टनर सिद्दीकुल अटल भी 83 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि करीम जनत ने 20 गेंदों में 41 रनों की तेज पारी खेलकर अफगानिस्तान को 206 रन तक पहुंचाया।
जवाब में, भारत ने पावरप्ले के दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह के साथ-साथ कप्तान तिलक वर्मा का विकेट खो दिया। रमनदीप सिंह ने अंत में अकेले संघर्ष करते हुए जरूर 34 गेंदों में 64 रन बनाए। हालांकि, उनके शानदार प्रयास के बावजूद टीम इंडिया को मैच नहीं जीत पाई।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…