Select Date:

Dhurandhar और Dhurandhar 2 का बजट कितना? आदित्‍य धर ने बनाई थी सिर्फ एक फिल्‍म, 8 घंटे लंबा था रनटाइम

Updated on 25-03-2026 12:41 PM
आदित्य धर की 'धुरंधर' ने दुनियाभर में डंका पीटा था और वैसा ही गर्दा 'धुरंधर 2' उड़ा रही है। फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है और रिलीज के छह दिनों में ही कई गुना मुनाफे में चल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स का कितना बजट था? इन्हें बनाने में कितना खर्चा आया? पहले आदित्य धर सिर्फ एक ही पार्ट बनाना चाह रहे थे, लेकिन फिल्म 8 घंटे की बनी, जिस वजह से इसे दो भागों में तोड़कर रिलीज करना पड़ा। फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने एक इंटरव्यू में 'धुरंधर' के बजट से लेकर लंबाई पर बात की है। सोर्स ने बताया कि कैसे फिल्म की लंबाई बढ़ती चली गई और किन सीन्स के कारण ऐसा हुआ।

'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स को मिलाकर बजट 255 करोड़ है, और यह फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया। सोर्स ने कहा कि दोनों फिल्मों को मिलाकर बनाने में सिर्फ 255 करोड़ रुपये का खर्च आया। पहले इसे एक ही फिल्म के रूप में बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन 8 घंटे की फिल्म बनाना संभव नहीं लग रहा था। इसलिए, 'धुरंधर' को दो भागों में बांटा गया।'

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने कितनी कमाई की?

मालूम हो कि जहां 'धुरंधर' ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने पर दुनियाभर में 1290-1330 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया, वहीं 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ 6 दिनों में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। वर्ल्डवाइड यह 1000 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही कदम दूर है। छह दिनों में ही इसने 'पठान' और 'जवान' से लेकर 'गदर 2', 'पुष्पा 2' और 'दंगल' जैसी फिल्मों के होश उड़ा दिए हैं। अब 'धुरंधर 2' की मेकिंग को लेकर कई मजेदार बातें पता चल रही हैं।

इस कारण बढ़ती चली गई 'धुरंधर' की लंबाई

एक सोर्स ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया कि 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान उसकी लंबाई बढ़ती चली गई। छोटे-छोटे मोंटाज बड़े-बड़े सीन्स में तब्दील होते जा रहे थे। और वो बड़े सीन फिल्म की हाइलाइट बन रहे थे, सबको पसंद आ रहे थे। इसलिए किसी भी सीन को काटने में बहुत असमंजस हो रहा था। सोर्स ने फिर बताया कि कैसे एक 10 सेकेंड के सीन को पूरा करने में दो मिनट लग गए।

इस कारण बढ़ती चली गई 'धुरंधर' की लंबाई

एक सोर्स ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया कि 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान उसकी लंबाई बढ़ती चली गई। छोटे-छोटे मोंटाज बड़े-बड़े सीन्स में तब्दील होते जा रहे थे। और वो बड़े सीन फिल्म की हाइलाइट बन रहे थे, सबको पसंद आ रहे थे। इसलिए किसी भी सीन को काटने में बहुत असमंजस हो रहा था। सोर्स ने फिर बताया कि कैसे एक 10 सेकेंड के सीन को पूरा करने में दो मिनट लग गए।

ढाई मिनट का सीन पर हो गया 9 मिनट लंबा, सेट पर निखारे डायलॉग

सोर्स ने बताया कि एक सीन था, जिसमें अर्जुन रामपाल के कैरेक्टर मेजर इकबाल का परिचय कराया जाता है। अर्जुन रामपाल के किरदार का परिचय इस तरह कराया जाता है कि वह कहता है कि मैं बंदूकें खरीदना चाहता हूं। यह सीन मूल रूप से ढाई मिनट का होना था, लेकिन आठ-नौ मिनट लंबा हो गया। सोर्स ने बताया कि आदित्य धर ने बहुत ही कमाल की और एकदम क्रिस्प स्क्रिप्ट लिखी थी, पर डायलॉग्स को सेट पर और निखारा गया था। यहां तक कि 'धुरंधर' में सुनाई देने वाली कई मजेदार बातें असल में वही हैं, जो उन्होंने शूटिंग के दिन सेट पर सोची थीं।

आदित्य धर ने खुद शूट की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2'

सोर्स ने बताया कि पूरी फिल्म खुद आदित्य धर ने शूट की थी। उन्होंने सेकेंड यूनिट से थोड़ी मदद जरूर ली थी, पर जो अहम सीन्स थे, वो खुद आदित्य ने शूट किए। सोर्स के मुताबिक, आखिर में जो प्रोडक्ट बनकर तैयार हुआ, वह मेन स्क्रिप्ट से 95-96% मिलता था।

'धुरंधर 2' का कलेक्शन

'धुरंधर 2' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने छठे दिन 56.55 करोड़ की कमाई की। इसके बाद छह दिन में इसने देशभर में 687.43 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया और वर्ल्डवाइड 919 करोड़ की कमाई की। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन के अलावा गौरव गेरा, सौम्या टंडन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे कई कलाकार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.