चेन्नई सुपर किंग्स की नीलामी में क्या होगी स्ट्रेटजी, किन खिलाड़ियों को करेगी टारगेट, जानिए सबकुछ
Updated on
11-12-2025 02:00 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। 16 दिसंबर को अबु धाबी में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। करीब 1400 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था। फ्रेंचाइजी ने इनमें 359 को शॉटलिस्ट किया है। इनके नाम पर ही ऑक्शन में बोली लगेगी। चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी। फ्रेंचाइजी को अधिकतम 9 खिलाड़ी खरीदने हैं और उसके पास 43.4 करोड़ रुपये हैं। इसमें 4 विदेशी हो सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास तेज गेंदबाज के रूप में नााथन एलिस, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह और अंशुल कंबोज हैं। टीम को बैकअप विदेशी पेसर की भी जरूरत है। फास्ट बॉलर के पहले ही सेट में गेराल्ड कोएट्जी, जैकब डफी, फजलहक फारुकी और मैट हेनरी जैसे नाम आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स इनपर बोली लगा सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स के पास स्पिन गेंदबाजों की फौज होती थी। आर अश्विन के संन्यास और रविंद्र जडेजा के ट्रेड होने के बाद सीएसके के पास सिर्फ दो ही स्पिनर नूर अहमद और श्रेयस गोपाल हैं। ऑक्शन में टीम फिंगर स्पिनर को टारगेट कर सकती है। इसमें महीश तीक्षणा हो सकते हैं, जो पहले भी सीएसके का हिस्सा रह चुके हैं
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…