पाकिस्तान आज इंग्लैंड से हारा तो क्या होगा, कट जाएगा सेमीफाइनल से पत्ता? समझें पूरा सेनेरियो
Updated on
24-02-2026 02:01 PM
नई दिल्ली: आज यानी 24 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला पल्लेकेले में होने वाला है। बता दें कि सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के सामने बारिश के चलते धुल गया था। इसके अलावा इंग्लैंड ने अपने सुपर 8 के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। फिर चीजें उनके हाथ में नहीं रहेंगी। आइये जानते हैं इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल सेनेरियो कैसा रहेगा।अगर इंग्लैंड सुपर 8 के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है तो इंग्लैंड 2 में से 2 मुकाबले जीतकर 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार रहेगी। इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
इसके बाद फिर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे नंबर पर आने की रेस होगी। पाकिस्तान का फिर सिर्फ एक मुकाबला बचेगा, जो वे श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को खेलेंगे। ऐसे में पाकिस्तान को उस मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा। इससे उनके 3 अंक हो जाएंगे।
वहीं फिर सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम चाहेगी कि इंग्लैंड अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को भी हरा दे। इसके बाद श्रीलंका भी न्यूजीलैंड को हरा दे। इससे न्यूजीलैंड 1 अंक पर ही रह जाएगा जबकि श्रीलंका के 2 अंक होंगे। 3 अंक के साथ पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर आ जाएगा। अगर पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ हारता है तो फिर उनके हाथ में कुछ नहीं रहेगा। वे काफी ज्यादा दूसरे टीमों के रिजल्ट पर निर्भर हो जाएंगे। इसलिए पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला काफी अहम है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…