Select Date:

कब और कहां देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे? सब कुछ नोट कर लीजिए

Updated on 22-10-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम की आलराउंडरों पर बहुत अधिक निर्भरता की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को एडिलेड में होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में कड़ी परीक्षा होगी। लेकिन एक बार फिर से सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेगी जो अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज बराबर करने में अपना योगदान देना चाहेंगे।

तीन मैचों की सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच में भारत के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। बारिश के लगातार व्यवधान के कारण भारतीय बल्लेबाजी प्रभावित हुई और आखिर में उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाज भी प्रभावित नहीं कर पाए थे लेकिन मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों को केवल 131 रन के लक्ष्य का बचाव करना था जो आसान काम नहीं था।
एडिलेड ओवल में भी चुनौतियां अलग नहीं होंगी, क्योंकि मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। आइये, आपको बताते हैं आप यह मैच कब और कहां देख सकते हैं।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे?

भारतीय समयनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला सुबह 9 बजे शुरू होगा।

टीवी पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

टीवी पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप और उनकी वेबसाइट पर होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.