गोविंदा सेट पर क्यों जाते थे लेट? खुद बताई थी ये वजह
अब गोविंदा ने ऐसा क्यों किया था, इसकी तो वजह नहीं चल पाई, पर हां, अपनी लेट-लतीफी को लेकर एक बार उन्होंने मुकेश खन्ना को दिए इंटरव्यू में बताया था। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था, 'दिलीप साहब का चेला था मैं। लेट-वेटे में मेरा विश्वास नहीं है। मैं अपने सुर-ताल मिला के जाता था। आपने कभी क्लासिकल गाने का प्रोग्राम देखा है? सुर-ताल मिलाके ट्यूनिंग करते थे। जब तक मेरे सुर-ताल सही ना हो जाए, मैं सेट पर पहुंचता ही नहीं था। आज तक धोखा ही नहीं दिया मैंने।'गोविंदा की लेट-लतीफी के किस्से, जो फिल्ममेकर्स ने शेयर किए:
- वहीं, गोविंदा की लेट लतीफी को लेकर एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने एक बार बताया था कि एक फिल्म के सेट पर गोविंदा पूरे दो दिन लेट पहुंचे थे। उस वक्त वह हैदराबाद में एक बड़ी फिल्म के सेट पर काम कर रहे थे। तब गोविंदा श्रीनगर में थे। गोविंदा ने कहा कि वह आ जाएंगे। तो सेट पर आए जरूर, लेकिन दो दिन लेट पहुंचे।
- इसी तरह मशहूर प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार जब वह स्विट्जरलैंड में शूटिंग कर रहे थे, तो गोविंदा सेट पर तीन दिन लेट पहुंचे थे। वाशु भगनानी ने यूट्यूबर रौनक कोटेचा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह स्विट्जरलैंड में 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग कर रहे थे। वहां तीन दिन तक गोविंदा का इंतजार किया और फिर वाशु ने उन्हें फोन करके पूछा था कि तुम आ रहे हो या फिर हम वापस जाएं?
- डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी गोविंदा के सेट पर लेट आने का खुलासा किया था,पर यह भी माना था कि यह एक्टर के काम करने का अपना तरीका था। अगर 9 बजे की शिफ्ट के लिए गोविंदा 12 बजे भी आते थे, तब भी अपना काम परफेक्शन के साथ पूरा करते थे।


