जब पुलवामा अटैक के बाद केक काटने से कर दिया था इनकार, क्या आज जन्मदिन मनाएंगे सचिन
Updated on
24-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर 51 साल के हो गए हैं। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस हर साल 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि, 51वें जन्मदिन से ठीक से दो दिन पहले 22 अप्रैल को देश में एक ऐसी घटना घट गई, जिसके कारण सचिन तेंदुलकर भी सदमे में हैं। सचिन के जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना में 26 निर्दोष टूरिस्टों ने अपनी जान गंवाई।
पहलगाम में हुई इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है। ऐसे में सवाल ये है कि देश जब इस दुख की घड़ी में है तो क्या सचिन तेंदुलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। बता दें कि सचिन देश के आइकन हैं। इससे पहले भी जब 2019 में पुलवामा अटैक हुआ था तो उन्होंने 24 फरवरी को अपने पहले वनडे इंटरनेशनल में दोहरे शतक की सालगिरह के मौके पर केक नहीं काटा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सचिन इस दुख की घड़ी में शायद अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट नहीं करें।
एयरफोर्स में ऑफिसर हैं सचिन तेंदुलकर बता दें कि सचिन तेंदुलकर का भारतीय सेना से भी खास जुड़ाव है। सचिन तेंदुलकर भारतीय एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन के पद पर रहे हैं। उन्हें साल 2010 में ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक दी गई थी। सचिन भारत के पहले ऐसे नागरिक भी हैं जिन्हें बिना किसी एविएशन बैकग्राउंड के ग्रुप कैप्टन की रैंक मिली थी। सिर्फ इतना ही नहीं, सचिन ने सुखोई जैसे लड़ाकू विमान भी उड़ाया है।
पहलगाम अटैक पर सचिन ने क्या कहा? पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की निर्मम हत्या पर सचिन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए दुखद हमलों से स्तब्ध और दुखी हूं। जिन्होंने भी इस हमले में अपनी जान गंवाई है उनका परिवार अभी अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे होंगे। भारत और पूरी दुनिया के लोग इस दुख के समय में उनके साथ है। मैं उन निर्दोष लोगों के लिए दुख प्रकट करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा।'
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…