Select Date:

ट्रंप ने पेच कसा तो भारत से दुश्मनी भूला कनाडा, ट्रेड डील पर बातचीत शुरू करने को क्यों हुआ मजबूर?

Updated on 26-12-2025 01:10 PM
ओटावा/नई दिल्ली: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान को लेकर भारत से संबंध काफी खराब कर लिए थे। उन्होंने भारत-कनाडा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत भी रोक दी थी। लेकिन भारत और कनाडा एक बार फिर व्यापार समझौते की तरफ आगे बढ़ते दिख रहे हैं। 2023 में ठप पड़ी बातचीत को दोनों देशों ने दोबारा शुरू करने की औपचारिक तैयारी कर ली है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि कनाडा ने भारत के साथ ट्रेड डील पर बातचीत फिर से शुरू कर दी है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसका कद्र करते हैं।

दूसरी तरफ भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा है कि भारत और कनाडा जल्द ही Terms of Reference (ToR) पर चर्चा शुरू करेंगे। ये किसी भी व्यापार समझौते की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। कनाडा ने भारत के साथ कारोबार पर बातचीत उस समय शुरू की है, जब वो भी अमेरिकी टैरिफ की मार झेल रहा है। ऐसे में कनाडा, अमेरिका पर अपनी अत्यधिक निर्भरता कम करने के लिए भारत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के साथ कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है
भारत और कनाडा में ट्रेड डील पर फिर होगी बातचीत
दरअसल, कनाडा ने सिर्फ भारत के बढ़ते बाजार की वजह से अपनी रणनीति को नहीं बदला है, बल्कि इसके पीछे अमेरिका से मिल रहा आर्थिक दबाव है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले कनाडा के खिलाफ ही भारी भरकम टैरिफ लगाया था। ट्रंप ने कनाडा के उत्पादों पर 1 अगस्त 2025 से 35 प्रतिशत टैरिफ लगा दिए थे। इसके अलावा कनाडा के स्टील पर 4 जून 2025 से 50 प्रतिशत टैरिफ थोप दी थी और कनाडा के तांबा निर्यात पर 1 अगस्त 2025 से 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। इसी को लेकर कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि वो भारत, यूरोप, ब्रिटेन और एशिया के कुछ और देशों में व्यापारिक संभावना को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.