जब एमएस धोनी से मिले वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी ने सबसे उम्रदराज को यूं दिया सम्मान
Updated on
22-04-2025 01:29 PM
नई दिल्ली:14 साल और 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल डेब्यू हुआ। राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गया। इतनी कम उम्र में, उन पर बहुत दबाव था। सबका ध्यान उन पर था। लेकिन वह मैदान पर ऐसे उतरे जैसे कोई धुरंधर कई सालों से खेल रहा हो। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ अपने करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाया। आवेश खान को भी छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेजा।
वैभव ने धोनी के पैर छुए
वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं तो इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे। 30 मार्च को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुवाहाटी में हुई थी। उस मैच के बाद का एक वीडियो अब वायरल हुआ है। यह वीडियो मैच के बाद होने वाले हैंडशेक का है। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए थे।
आईपीएल से भी छोटे हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसकी उम्र आईपीएल से भी कम है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। वैभव का जन्म 2011 में हुआ। उनके जन्म से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली थी। आईपीएल के इसी सीजन के दौरान वैभव ने अपना 14वां जन्मदिन मनाया। आरआर को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलना है।
संजू की वजह से मौका मिला
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के शुरुआत 7 मैचों में बेंच पर थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्हें कप्तान संजू सैमसन की जगह खेलने का मौका मिला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में संजू को पसलियों में दर्द महसूस हुआ था। इसकी वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। फिट नहीं होने की वजह से वह लखनऊ के खिलाफ भी नहीं खेले। उस मैच में वैभव ने ओपनिंग करते हुए 20 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 34 रनों की पारी खेली थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…