Select Date:

रणबीर कपूर की सीक्वल की शूटिंग कब हो रही शुरू? दो हमशक्लों के बीच होने वाला है हिंसक खेल

Updated on 05-02-2026 01:32 PM
साल 2023 में बड़े पर्दे पर तूफान मचाने वाली रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' के अगले पार्ट का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म के सीक्वल 'एनिमल पार्क' की घोषणा पिछली फिल्म के क्रेडिट सीन के साथ ही कर दी गई थी। अब 'एनिमल' के इस सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

इस सीक्वल फिल्म की शूटिंग की जानकारी डायरेक्टर ने खुद दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'एनिमल' की जापान में रिलीज के बाद हाल ही में हुई बातचीत में संदीप रेड्डी वांगा ने इसके सीक्वल की शूटिंग पर कुछ बातें कहीं।

बताया, 'एनिमल पार्क' की शूटिंग कब होगी शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा ने तीन पार्ट वाली इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग पर बात करते हुए बताया है कि ये साल 2027 के मिड में शुरू होगी। बता दें कि इस फिल्म में दो हमशक्लों के बीच एक भीषण भिड़ंत होनेवाली है।

और भी अधिक डार्क और हिंसक होनेवाली है 'एनिमल पार्क'

'एनिमल पार्क' के बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म और भी अधिक डार्क और हिंसक होनेवाली है, जिसमें रणबीर कपूर डबल रोल (हीरो और विलन) निभाते हुए नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि ये रणबीर के किरदार रणविजय सिंह और उसके हमशक्ल अजीज पर बेस्ड होगी। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने की बात कही गई है क्योंकि संदीप रेड्डी वांगा इससे पहले प्रभास के साथ 'स्पिरिट' पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं।

'एनिमल पार्क' दो हमशक्लों के बीच का वॉर

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, वांगा ने कहा है, 'मेरी मौजूदा फिल्म पूरी होने के बाद ही एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म में और भी एनिमल होंगे क्योंकि अजीज भी एक एनिमल है। इसे ध्यान में रखते हुए, यह दो हमशक्लों के बीच का वॉर होगा, इसलिए मुझे लगा कि एनिमल पार्क इसके लिए सबसे सही टाइटल होगा।' उन्होंने कहा है कि यह पहली फिल्म से ज्यादा आक्रामक होगी।

रणबीर बोले- मैं इस बार दो भूमिकाओं में

वहीं रणबीर कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा है, 'मैं इस बार दोनों भूमिकाएं निभाने को लेकर काफी उत्साहित हूं।' वहीं'एनिमल 2' में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के भी सीक्वल में दिखने की उम्मीद है।

'एनिमल' की कहानी

'एनिमल' की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में दिखे और कैमियो रोल में बॉबी देओल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये फिल्म रणविजय सिंह की कहानी है जो अपने पिता को भगवान की तरह मानता है और वर्षों तक अपने पिता से दूर रहने के बाद, उनके करीब तब आता है जब उनकी जिंदगी पर मौत मंडरा रहा है।

हमले के पीछे की साजिश का पता लगा रहा रणविजय

रणविजय अपने पिता पर हुए हमले के पीछे की साजिश की जांच में कदम रखता है और फिर शुरू होती है बदला लेने की एक कहानी। इस फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और कई अन्य कलाकार भी अहम रोल में दिखे हैं।

नितेश तिवारी की 'रामायण' की भी तैयारी में व्यस्त

वहीं रणबीर कपूर इस वक्त नितेश तिवारी की 'रामायण' की भी तैयारी में व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा वो 'लव एंड वॉर' पर भी काम कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.