Select Date:

श्रेयस अय्यर डिस्चार्ज कब होंगे? बीसीसीआई ने दिया बड़ा मेडिकल अपडेट, देश लौटने की तैयारी शुरू

Updated on 01-11-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी तिल्ली में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग होने लगा। चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक मामूली ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग तुरंत बंद कर दिया गया। इसके लिए उनका उचित मेडिकल उपचार किया गया है। बीसीसीआई ने अब उनकी इंजरी पर तीसरा अपडेट दिया है।

BCCI ने अय्यर की इंजरी पर दिया अपडेट

बीसीसीआई ने अपने अपडेट में कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीसीसीआई ने सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट का काफी अच्छे से इलाज किया। बीसीसीआई ने यह भी कहा कि श्रेयस आगे की जांच के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट पाए जाने पर भारत लौट आएंगे।

टीम इंडिया के लिए अय्यर का फिट होना जरूरी

भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर का जल्द से जल्द ठीक होना बेहद जरूरी है। अय्यर तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं और 4 नंबर पर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। अय्यर की इंजरी और उनकी वापसी पर बीसीसीआई काफी तेजी से काम कर रही है। उम्मीद है कि वह जल्द भी मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया अभी टी20 सीरीज खेल रही है। हालांकि अय्यर इस टीम का हिस्सा नहीं थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.