ईरान में कब खत्म होगा इंटरनेट शटडाउन, सरकार ने दे दिया बड़ा इशारा
Updated on
19-01-2026 11:46 AM
तेहरान: ईरान की सरकार ने विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बंद लागू किया गया इंटरनेट शटडाउन खत्म करने के संकेत दिए हैं। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि वे इंटरनेट एक्सेस धीरे-धीरे बहाल करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस पर कोई डिटेल नहीं दी गई कि इंटरनेट को कब और कैसे बहाल किया जाएगा। ईरान में बीते 11 दिनों से इंटरनेट शटडाउन है। ईरानी सरकार ने 8 जनवरी को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईरान में इंटरनेट शटडाउन लंबा चलने के दावा किए जा रहे थे। ऐसे में इंटरनेट बहाली की उम्मीद से लोगों को राहत मिलेगी।
एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके तेहरान ऑफिस से रविवार सुबह इंटरनेट से कनेक्ट हो गया। हालांकि ज्यादातर इंटरनेट प्रोवाइडर और मोबाइल इंटरनेट अभी भी बंद हैं लेकिन संकेत मिला है कि इस मामले में अब खामेनेई शासन की ओर से नरमी आएगी। ईरान में फोन और मैसेज भी रोक दिए गए थे लेकिन 13 जनवरी से आउटगोइंग इंटरनेशनल कॉल और 17 जनवरी से टेक्स्ट मैसेजिंग बहाल कर दी गई थी।
इंटरनेट जल्द होगा बहाल
तस्नीम न्यूज एजेंसी ने संबंधित अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इंटरनेट एक्सेस भी धीरे-धीरे बहाल किया जाएगा। एजेंसी ने कहा कि स्थानीय मैसेजिंग एप्लिकेशन ईरान के घरेलू इंट्रानेट पर जल्द ही एक्टिवेट हो जाएंगे। ईरान अपने इंट्रानेट पर निर्भर है, जिसने स्थानीय मीडिया वेबसाइटों, राइड-हेलिंग ऐप, डिलीवरी सर्विस और बैंकिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट किया है।
ईरान में बीते साल के आखिर (28 दिसंबर) में करेंसी में भारी गिरावट के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शन जल्दी ही पूरे देश में फैल गए और बड़े पैमाने पर देशभर में हिंसा हुई। इसके बाद ईरानी सरकार ने 8 जनवरी को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने बाहर से निर्देशित हो रहे अभियानों को रोकने की बात कहते हुए इंटरनेट बंद करने का समर्थन किया।
ईरान में प्रदर्शनों के दौरान 3,766 मौतें: अमेरिकी संस्था
अमेरिका की मानवाधिकार संस्था ने रविवार को कहा कि उसके पास ईरान में प्रदर्शन के दौरान 3,766 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। संस्था ने कहा कि ईरान में देशव्यापी प्रदर्शनों को रोकने के लिए की गई कार्रवाई में इन लोगों की मौत हुई है। द ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने इससे पहले मरने वालों का आंकड़ा 3,308 बताया था।
ईरान के अधिकारियों ने मृतकों की स्पष्ट संख्या नहीं बताई है, ऐसे में कई तरह के दावे इस संबंध में किए जा रहे हैं। शनिवार को ईरान के के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी माना कि प्रदर्शनों में हजारों लोग मारे गए हैं। मानवाधिकार एजेंसी का कहना है कि इस कार्रवाई में 24,348 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…