यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह के आगे कहां टिकता है शाहिद अफरीदी का दामाद, जानें टी20 में कौन किससे बेहतर!
Updated on
13-09-2025 02:32 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट का ये सबसे बड़ा मैच साबित होने वाला है। इस मैच में जीत के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपनी जान लगाने की कोशिश करेगी। ऐसे में इस हाई वोल्टेज मैच से पहले आइए जानते हैं भारत और पाकिस्तान के दो एक्स फैक्टर जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी के बारे में कि कौन किससे बेहतर है।
टी20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 70 टी20 मैच खेल चुके हैं। इन 70 मैचों में बुमराह ने 17.75 की औसत से अब तक कुल 90 विकेट अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट लेने का है। वहीं टी20 एशिया कप की बात करें तो बुमराह ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए। एशिया कप के ओवर ऑल टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने 4 मैचों 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
कैसा है शाहीन अफरीदी का रिकॉर्ड शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए अब तक कुल 86 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। इन मुकाबलों में उनके नाम 109 विकेट है। टी20 में अफरीदी के विकेट लेने का औसत 22.13 है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग 33 रन देकर 4 विकेट लेने का है। टी20 एशिया कप की बात करें तो शाहीन ने अपना पहला मैच इसी बार ओमान के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 1 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भारत के खिलाफ शाहीन ने कुल 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4 विकेट है। ऐसे में अगर दोनों गेंदबाजों की तुलना करें तो शाहीन बेश ओवरऑल प्रदर्शन में बुमराह से आगे हैं, लेकिन एशिया कप और एक-दूसरे के खिलाफ बुमराह उनसे बेहतर हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…