Select Date:

लंदन में कहां रहते हैं विराट कोहली? इंग्लैंड के दिग्गज ने बातें-बातें में पता बता दिया

Updated on 08-07-2025 01:49 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंदन शिफ्ट हो चुके हैं। पिछले कुछ समय में उन्हें लंदन में बार-बार स्पॉट किया गया। विराट के बेटे का जन्म भी पिछले साल की शुरुआत में लंदन में ही हुआ था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते नजर आए थे। अब वह फिर से लंदन पहुंच गए हैं। वह सोमवार को विंबलडन में नोवाक जोकोविच का मुकाबला देखने के लिए सेंटर कोर्ट पहुंचे। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखीं।

लंदन में कहा रहते हैं विराट कोहली?

पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने संकेत दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय लंदन के सेंट जॉन वुड इलाके में रह रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में उनके ठिकाने को लेकर अनुमान लगाए गए, लेकिन उनकी सही जगह की पुष्टि नहीं हुई थी। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोहली नॉटिंग हिल इलाके में रह रहे हैं। मगर स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान ट्रॉट ने संकेत दिया कि कोहली सेंट जॉन वुड में रह रहे हैं, जो उत्तर-पश्चिम लंदन का एक खूबसूरत इलाका है।

फॉर्म से जूझकर टेस्ट से संन्यास लिया

विराट कोहली का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से शांत था। 2019 के अंत में उनका टेस्ट औसत करीब 55 का हुआ करता था। उसके बाद से 39 टेस्ट में 30 की औसत से विराट ने 2028 रन बनाए। 2020 से 2025 के बीच टेस्ट में विराट ने सिर्फ तीन शतक लगाए। उन्हें लगातार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेलने में परेशानी हो रही थी। आईपीएळ 2025 के बीच विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टेस्ट छोड़ने का फैसला सुना दिया। क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली टेस्ट में 10000 रन नहीं बना पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.