'आप किस दुनिया में रह रहे?' Met Gala पर भड़के शेखर कपूर, जेंडया संग शेयर की गाजा में भूखी बच्ची की तस्वीर
Updated on
07-05-2024 04:57 PM
मेट गाला 2024 सुर्खियों में है। आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी, जेंडया और किम कर्दाशियन तक की तस्वीरें जहां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वहीं दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर इस फैशन इवेंट पर बरस पड़े हैं। फैशन की दुनिया के इस सालाना जलसे पर बिफरते हुए 'मिस्टर इंडिया' के डायरेक्टर ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में मेट गाला से जेंडया की तस्वीर है, तो दूसरी में गाजा भूख से बिलख रही एक बच्ची की तस्वीर है, जो खाली बर्तनों के बीच आस भरी आंखों से देख रही है। शेखर कपूर ने लिखा है कि आखिर हम ये कैसी दुनिया में जी रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर मंगलवार को दोनों तस्वीरें शेयर करते हुए शेखर कपूर ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। वह लिखते हैं, 'कृपया इस पोस्ट में दोनों बिल्कुल विपरीत दशा की तस्वीरें देखें.. मैं गाजा में भोजन के लिए तरस रहे, भीख मांग रहे बच्चों और वहां गंभीर अकाल के खतरे पर एक डॉक्यूमेंट्री देख रहा था, वहीं दूसरे चैनल पर चकाचौंध दिखा रहा था। न्यूयॉर्क में मेट गाला का ग्लैमर और फैशन के लिए पागलपन।'
शेखर कपूर बोले- एक ही दुनिया की हैं ये दो तस्वीरें
शेखर कपूर ने आगे लिखा है, 'यदि आप दोनों तस्वीरों को एक के बाद एक देखते हैं तो आपको ऐसा लगेगा कि भूख से तड़प रही वह बच्ची जेंडया की ओर देख रही है। यह एक ऐसा संघर्ष है, जो आपको कचोटकर रख देता है। आखिर आप कैसी दुनिया में रह रहे हैं? क्या एक ही दुनिया ही ये दो सच्चाई स्वीकार है?'
'मेट गाला की चकाचौंध में गायब हो गए गाजा के प्रदर्शनकारी'
आगे उन्होंने अपने पोस्ट में आगे सवालिया लहजे में कहा है कि मेट गाला जैसे इवेंट को दिखाने के लिए चैनल्स ने गाजा में हो रहे संघर्ष को अनदेखा कर दिया। वहां हो रहे विरोध प्रदर्शनों को अनसुना कर दिया। यह ऐसे चकाचौंध भरे समारोह से असल दुनिया की तस्वीर को छुपाने की कोशिश जैसी ही तो है।
शेखर कपूर बोले- मैं खुद से सवाल पूछता हूं, कई बार, लगातार
आखिर में 'मासूम', 'जोशीले' और 'बरसात' जैसी फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर लिखते हैं, 'फिर भी... मुझे खुद से यह सवाल करना होगा.. मैं भूखा नहीं मर रहा हूं... फिर भी मैं उनसे दूर नहीं हूं... मुझे यकीन है कि इस पोस्ट को पढ़ने वाले अधिकांश लोग भी इससे दूर नहीं हैं... मैं यह भी सवाल करता हूं कि क्या मेट गाला के लिए आमंत्रण मिलने पर मैं वहां नहीं जाऊंगा? मैं इन दिनों खुद से ये सवाल कई बार पूछता हूं। मेरी फिल्म 'पानी' इस संघर्ष की कहानी को दिखाने का काम करती है।'
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…