उधर ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज हारी इंग्लैंड, इधर रोहित शर्मा ने बेन स्टोक्स की टीम को ट्रोल कर दिया
Updated on
22-12-2025 12:42 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज हार गई है। 5 मैचों की सीरीज के पहले तीनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते। इस हार के साथ ही इंग्लैंड के एशेज जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। करीब एक दशक से इंग्लैंड की टीम एशेज पर कब्जा नहीं जमा पाई है। विश्व के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना सबसे मुश्किल है और इसका जवाब इंग्लैंड से पूछा जा सकता है।
रोहित ने इंग्लैंड के लिए क्या कहा?
रोहित शर्मा ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में खेलना सबसे मुश्किल है, आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो।'
इंग्लैंड की टीम ने पर्थ और ब्रिस्बेन में खेले गए पहले दो टेस्ट मैच 8-8 विकेट से गंवा दिए। ये दोनों मैच तीन दिनों से भी कम समय में खत्म हो गए। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया। इसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। हालांकि इसके बाद भी बेन स्टोक्स की टीम को आखिरी दिन 82 रनों से हार झेलनी पड़ी।
ऑस्ट्रेलिया में रोहित भी टेस्ट में फेल रहे
रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर 2024 तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसी दौरे पर फेल रहने के बाद रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन 19 पारियों में सिर्फ 439 रन ही बना पाए। हालांकि वनडे में ऑस्ट्रेलिया में रोहित का रिकॉर्ड दमदार है। वह ऑस्ट्रेलिया में 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया में वनडे में उनसे ज्यादा रन सिर्फ विव रिचर्ड्स और डेसमंड हेन्स के नाम हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…