इधर सब वर्ल्ड कप में बिजी, उधर खेल कर गए देवदत्त पडिक्कल, रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में ठोका दोहरा शतक
Updated on
16-02-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 15 फरवरी से रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर कोई इस वक्त बिजी है। इसलिए रणजी ट्रॉफी इतनी लाइमलाइट में नहीं है। हालांकि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार फॉर्म में चल रहे कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कमाल कर दिया।
उन्होंने मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ डाला। पडिक्कल का बल्ला लगातार बोल रहा है। वह लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं। पडिक्कल अब भी पिच पर मौजूद हैं। वह 297 गेंद में 25 चौके और 2 छक्के की मदद से 202 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं देवदत्त पडिक्कल
25 साल के देवदत्त पडिक्कल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 2024 में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्हें 2 टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें पडिक्कल ने 90 रन बनाए। देवदत्त ने अपना आखिरी टेस्ट भारत के लिए 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। उसके बाद से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।हालांकि जिस तरह की फॉर्म में देवदत्त पडिक्कल चल रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि टेस्ट टीम में उनकी जल्दी वापसी हो सकती है। देवदत्त ने भारत के लिए टी20 में भी 2021 में डेब्यू किया था। उन्होंने 2 टी20 इंटरनेशनल में 29 रन बनाए हैं।
उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक के लिए पारी का आगाज करते हुए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शानदार बैटिंग की। उन्होंने भी सेंचुरी जड़ी। केएल राहुल ने 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 211 गेंद में 141 रन की गजब पारी खेली। केएल राहुल भारत की टेस्ट और वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं। हाल ही में बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में केएल राहुल को बी ग्रेड में रखा गया है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…