ऑस्ट्रेलिया में छाईं अरुंधति रेड्डी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से 2-1 से टी20 सीरीज जीती। उस सीरीज में अरुंधति रेड्डी ने अच्छी गेंदबाजी की। वह सीरीज में लीडिंग विकेट टेकर रहीं। उन्होंने 7.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए।आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनना खास सम्मान की बात है, यह और भी ज्यादा इसलिए खास है क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने में कॉन्ट्रीब्यूट कर पाई। ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराना आसान नहीं है, जो इस अवॉर्ड को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बनाता है।


