इधर चल रहा था भारत-इंग्लैंड का मैच, उधर स्टैंड्स में मिले रोहित-धोनी, एक दूसरे को लगाया गले
Updated on
06-03-2026 03:22 PM
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी हस्तियां आई हुई थीं। कई बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स स्टैंड्स में नजर आए। ऐसे में भारत के दोनों पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी टीम इंडिया का मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। दोनों की एक दूसरे से मुलाकात भी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
रोहित-धोनी ने एक दूसरे को लगाया गले
अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में रोहित शर्मा और एमएस धोनी एक दूसरे से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित आते हैं माही से मिलते हैं, इसके बाद दोनों एक दूसरे को हग करते हैं। फिर रोहित शर्मा एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी से भी मिलते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा 2026 टी20 वर्ल्ड कप के एम्बेसडर भी हैं।
बात करें एमएस धोनी की तो माही मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आएंगे। उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर, रोहित शर्मा भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि रोहित मौजूदा समय में अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है।
केएल राहुल भी थे स्टैंड्स में थे मौजूद
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड्स में मौजूद थे। वह अपने साले अहान शेट्टी के साथ नजर आए। बता दें कि केएल भारत के लिए वनडे और टेस्ट खेलते हैं। टी20 में राहुल टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि केएल राहुल भी आगमी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…