पूरे मैच में 20 रन बनाने वाले ऋषभ पंत ने किसे ठहराया हार का कारण? भारतीय फैंस सह नहीं पाएंगे ये बयान
Updated on
26-11-2025 01:58 PM
गुवाहाटी: ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर के 6 विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 408 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज के लिए 2-0 से अपने नाम कर लिया। यह हार भारत के टेस्ट इतिहास में एक और शर्मनाक अध्याय है क्योंकि रन के लिहाज से यह उनकी सबसे बड़ी हार है। भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई।
हार के बाद ऋषभ पंत ने क्या कहा?
टीम इंडिया की हार के बाद पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने निराशा जाहिर की। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'यह थोड़ा निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है। हमें विरोधी टीम को क्रेडिट देना होगा। हमें सीख लेकर एक टीम के तौर पर टिके रहने की जरूरत है। उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाया लेकिन साथ ही, आप क्रेडिट को हल्के में नहीं ले सकते। हमें अपनी सोच को लेकर साफ होना था।'
ऋषभ पंत ने आगे कहा- भविष्य में हमें इससे सीखना होगा और बेहतर होना होगा। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला, क्रिकेट की मांग है कि आपको एक टीम के तौर पर इसका फायदा उठाना होगा। हमने ऐसा नहीं किया और इसकी वजह से हम पूरी सीरीज हार गए। पॉजिटिव बात यह होगी कि हम अपने प्लान पर ध्यान देंगे और यही हम इस सीरीज से सीखेंगे।
ऋषभ पंत ने सिर्फ 20 रन बनाए
कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस मुकाबले में पूरी तरह शांत रहा। उन्होंने सिर्फ 20 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट फेंक दिया। वहां से टीम इंडिया पूरी तरह बैकफुट पर आ गई। दूसरी पारी में भी पंत कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने केशव महाराज की गेंद पर चौका और छक्का लगाया लेकिन जल्द ही आउट हो गए।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…