Select Date:

ऐसे कौन मारता है भाई... RCB के खिलाड़ी ने CPL में मचाई तबाही, गेंदबाजों को कहीं का नहीं छोड़ा

Updated on 27-08-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का 13वां मैच सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स के बीच डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बीते मंगलवार को खेला गया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच रहा, जिसको सेंट लूसिया किंग्स ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर ने जमकर सुर्खियां बटोरी। उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से सबका मनोरंजन किया और अपनी टीम को भी मुश्किल से निकाला। हम बात कर रहे हैं रोमारियो शेफर्ड की।
रोमारियो शेफर्ड ने खेली तूफानी पारी
गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि गुयाना अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और एक समय उनका स्कोर 12.1 ओवर में 78 रन पर 5 विकेट था। इसके बाद यहां से रोमारियो शेफर्ड ने पारी को संभाला और देखते ही देखते स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। शेफर्ड और इफ्तिखार अहमद के बीच 102 रन की साझेदारी हुई। 20 ओवर में गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स ने 6 विकेट पर 202 रन बना दिए।
रोमारियो शेफर्ड ने 214.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में नाबाद 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम मैच हार गई। सेंट लूसिया किंग्स ने 203 रन का टारगेट 18.1 ओवर में 4 विकेट रहते चेज कर लिया।

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं रोमारियो शेफर्ड

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रोमारियो शेफर्ड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.50 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। वह आरसीबी क आईपीएल विनिंग स्क्वाड का हिस्सा थे। रोमारियो ने आईपीएल 2025 में 6 विकेट लिए और 70 रन बनाए। उन्होंने अर्धशतक भी ठोका था। शेफर्ड ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने अब तक आईपीएल में 18 मैच खेले हैं और 185 रन बनाने के साथ-साथ 10 विकेट भी लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.