Select Date:

जो हिंदुओं के साथ बैठने से... शाहिद अफरीदी से भिड़ गया पाकिस्तान का खिलाड़ी, सरेआम खोल दी पोल

Updated on 01-05-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयानों का सिलसिला जारी है। अफरीदी, जो किसी पद पर नहीं हैं, फिर भी लगातार कुछ न कुछ बोल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी की वर्दी पहनकर अटारी-बाघा बॉर्डर का दौरा भी किया। इस बीच, एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय सेना को 'नालायक निकम्मा' कहा। इस बयान के बाद, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए अफरीदी को नसीहत दी कि वे अपने देश की तरक्की पर ध्यान दें। अफरीदी ने इसके जवाब में "Fantastic Tea" वाला कमेंट किया, जिसके बाद एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही अफरीदी का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया है।

अफरीदी नहीं आ रहे बाज

हाल ही में, अफरीदी पाकिस्तानी आर्मी की वर्दी पहनकर अटारी-बाघा बॉर्डर पर दिखाई दिए थे। इसके बाद, उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में भारतीय सेना के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने भारतीय सेना को 'नालायक निकम्मा' कह दिया। अफरीदी के इस बयान पर भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कारगिल में भी हराया था। ऑलरेडी इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!'

अफरीदी ने शेयर की फोटो

शिखर धवन के इस जवाब के बाद अफरीदी के पास कुछ कहने को नहीं था। उन्होंने फिर वही पुराना 'Fantastic Tea' वाला कमेंट किया। दरअसल, 2019 में बालाकोट हवाई हमले के बाद भारतीय पायलट अभिनंदन वर्थमान का विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया था। पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था। इसके बाद, पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अभिनंदन चाय पीते हुए कह रहे थे, 'Tea Is Fantastic'। तब से पाकिस्तान में भारत को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अफरीदी ने हाथ में चाय का कप लेकर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'छोड़ो जीत हार को , आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर। #FantasticTea'।

दानिश कनेरिया ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अफरीदी के इस कमेंट के बाद, पूर्व पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने अफरीदी को जवाब दिया। कनेरिया ने अफरीदी के इस ट्वीट का रिप्लाए करते हुए लिखा, 'यह अजीब बात है कि जो व्यक्ति हिंदुओं के साथ बैठने या खाने से इनकार करता है, वह अचानक उन्हें चाय पर आमंत्रित कर रहा है, उसे यह एहसास नहीं था कि चाय सेवा के साथ उसका पाखंड भी दिख रहा है।'
दानिश कनेरिया एक पाकिस्तानी हिंदु क्रिकेटर हैं, जिनके ऊपर पाकिस्तानी में कई बार जुल्म हुए हैं। खासकर शाहिद अफरीदी से उनकी खासी लड़ाई है। कनेरिया ने एक बार बताया था कि वो जब पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे तो अफरीदी ने उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
मुंबई: आईपीएल 2025 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होना है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस मैच…
 06 May 2025
हैदराबाद: दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बाल-बाल बच गई। राजीव गांधी स्टेडियम पर दिल्ली की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। पैटल कमिंस की सेना के सामने दिल्ली की टीम…
 06 May 2025
हैदराबाद: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का भी सफर आईपीएल 2025 में समाप्त हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद जीत हासिल करती दिख रही…
 06 May 2025
हैदराबाद: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई। दोनों टीम को इस मैच…
 01 May 2025
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी है। सीएसके को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी…
 01 May 2025
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयानों का सिलसिला जारी है। अफरीदी, जो किसी पद पर नहीं हैं, फिर भी लगातार कुछ न…
 01 May 2025
चेन्नई: आईपीएल 2025 के हाईवोल्टज मैच में पंजाब किंग्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में हराने में कामयाब रही। इस मैच को पंजाब की टीम ने 4 विकेट से…
 01 May 2025
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैच 1 मई गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स जिसने…
 01 May 2025
नई दिल्ली: करिश्माई गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक ओर आईपीएल 2025 में अपनी बलखाती गेंदों से खलबली मचा रही है तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। उन्होंने चेन्नई सुपर…
Advt.