कौन हैं नीतू समरा? नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मिली कमान, दिल्ली से की है पढ़ाई
Updated on
25-04-2026 01:43 PM
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान की जगह ली है। नीतू इससे पहले नोएडा एयरपोर्ट की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) रही हैं। चूंकि विदेशी सीईओ होने से एयरपोर्ट को कुछ मंजूरी मिलने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण भी यह बदलाव किया गया है। नीतू समरा कॉरपोरेट फाइनेंस जगत का एक जाना-माना नाम हैं।
क्यों पड़ी बदलाव की जरूरत?
इस बदलाव के बाद अब 10 दिनों के अंदर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की तरफ से नोएडा एयरपोर्ट को आखिरी एनओसी के रूप में सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी भी मिल जाएगी। यह फैसला नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि भारत में हवाई अड्डों का नेतृत्व एक भारतीय नागरिक द्वारा किया जाना अनिवार्य है।
कॉर्पोरेट में 20 साल का अनुभव
नीतू समरा सीईओ बनने से पहले अक्टूबर 2021 से नोएडा एयरपोर्ट की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में कार्यरत थीं।
उनके पास कॉरपोरेट वित्तीय नेतृत्व में दो दशकों (20 साल) से अधिक का अनुभव है।
नीतू समरा ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है।
उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
नोएडा एयरपोर्ट से पहले उन्होंने LeasePlan India Pvt Ltd में फाइनेंस डायरेक्टर जैसे प्रमुख पदों पर काम किया है।
नई दिल्ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…