कौन हैं निखिल सोसाले की वाइफ, जो आईपीएल 2025 के हर मैच में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आईं
Updated on
06-06-2025 02:23 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को बेंगलुरु पुलिस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के चलते अरेस्ट कर लिया है। इस घटना के दौरान कई लोग घायल भी हुए थे। निखिल सोसाले को आरसीबी के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का करीबी भी माना जाता है।
कुछ दिन पहले आईपीएल में हुए आरसीबी और लखनऊ के मैच के दौरान विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा के बगल में स्टैंड्स में एक मिस्ट्री गर्ल स्पॉट हुई थी। उनकी तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रहीं थी। बता दें कि वो मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले की पत्नी थीं।
आरसीबी के मैचों में अनुष्का के बगल में दिखीं निखिल सोसाले की वाइफ
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबलों में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बगल में निखिल सोसाले की वाइफ को कई बार देखा गया था। निखिल की वाइफ का नाम मालविका नायक है। मालविका और अनुष्का पब्लिकली तो साथ दिखते ही हैं। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्हें अक्सर साथ में इवेंट्स में और यहां तक कि अपने-अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट डिनर पर भी देखा जाता है।
क्यों अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी मालविका नायक?
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने शतक ठोका था। पंत ने शतक लगाने के बाद समरसॉल्ट लगाकर सेलिब्रेट किया था। इसके बाद जब कैमरा स्टैंड्स में बैठी अनुष्का और मालविका पर गया तो उसमें मालविका अनुष्का से कुछ बात कर रही थी। इस पूरी घटना की उनकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है।
क्या करती हैं मालविका नायक?
मालविका नायक के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से MBA किया है और फिलहाल Innoz Technologies Pvt. Ltd. में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप्स के पद पर कार्यरत हैं।
इंस्टाग्राम पर हैं 265 फॉलोवर्स
सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मालविका नायर का प्राइवेट अकाउंट हैं। उनके सिर्फ 265 फॉलोवर्स हैं। हालांकि, उनको विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह जैसी बड़ी हस्तियां फॉलो करती हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…