कौन हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक? जिनसे कभी तमन्ना भाटिया संग अफेयर के थे चर्चे
Updated on
04-08-2025 02:18 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक की इन दिनों भारत में खूब चर्चा हो रही हैं। इस चर्चा की वजह हैं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया। तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अब्दुल रज्जाक के संग अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है। तमन्ना को लेकर साल 2020 में एक खबर सामने आई थी कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी कर ली है, लेकिन इस शादी का सच क्या है उस पर अब तमन्ना ने अपना बात रखी है।
इंटरव्यू में तमन्ना ने अब्दुल रज्जाक के साथ अपने अफेयर को पूरी तरह से बेतुका बताया। तमन्ना ने बताया कि अब्दुल रज्जाक से उनकी मुलाकात एक ज्वेलरी स्टोर के उद्घाटन के दौरान हुई थी। उन्होंने अब्दुल रज्जाक के साथ अफेयर पर कहा, 'मजाक-मजाक में अब्दुल रज्जाक! इंटरनेट एक मजेदार जगह है। इंटरनेट के अनुसार मैंने कुछ समय के लिए अब्दुल रज्जाक से शादी की थी। मैं माफी चाहती हूं सर। आपके दो-तीन बच्चे हैं। मुझे आपकी जिंदगी के बारे में नहीं पता, लेकिन यह बहुत शर्मिंदगी भरा था।'
कौन हैं पाकिस्तान क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए उन्होंने साल 1996 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। रज्जाक मीडियम पेस बॉलिंग के साथ अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से कई बार पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अब्दुल रज्जाक के करियर की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए 265 वनडे खेले जिसमें उन्होंने 5,080 रन बनाने के साथ 269 विकेट भी लिए। इसके अलावा वे 46 टेस्ट मैचों में भी मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में अब्दुल रज्जाक ने 1946 रन बनाए जबकि गेंदबजी में 100 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए 32 मैचों में 393 रन बनाने के अलावा 20 विकेट भी लिए हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…