Select Date:

युवराज और धोनी में से कौन है ज्यादा अमीर? किसकी कमाई सबसे ज्यादा, स्टैट्स भी देखें

Updated on 27-10-2024 04:00 PM

नई दिल्ली. युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और एमएस धोनी (MS dhoni) भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर में से एक रहे हैं. साल 2007 और 2011 का विश्व कप जिताने में दोनों खिलाड़ियों का काफी योगदान रहा था. कई फैंस के मन में यह सवाल रहता है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है और किसकी नेटवर्थ ज्यादा है. आइए आज हम इसी के बारे में जानते हैं कि किसके पास ज्यादा पैसा है.


सबसे पहले बात करते हैं महेंद्र सिंह धोनी की. एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी की कुल नेट वर्थ 1000 करोड़ से अधिक है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और क्रिकेट है. धोनी आज भी क्रिकेट खेल रहे हैं. आईपीएल में खेलने के लिए उन्हें 12 करोड़ रुपए मिलते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट करने के लिए वह करोड़ों चार्ज करते हैं. वह ड्रीम 11 समेत कई अन्य कंपनियों जैसी कंपनियों के लिए प्रचार करते हैं. धोनी के पास कार, बाइक्स का भी तगड़ा कलेक्शन है.


अब बात करते हैं युवराज सिंह की. युवराज सिंह क्रिकेट से दूर हैं. जहां धोनी आज भी आईपीएल खेल रहे हैं. वहीं, युवराज क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. युवराज सिंह की कुल नेटवर्थ करीब 320 करोड़ रुपए के आस पास बताई गई है. युवराज के लिए कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट ही है. चंडीगढ़ में युवराज आलीशान बंगले में रहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए युवराज सिंह को ब्रांड एम्बेसेडर चुना गया था.


इस हिसाब से देखें तो एमएस धोनी युवराज सिंह से नेटवर्थ में काफी आगे हैं. स्टैट्स की बात करें तो धोनी 538 मैचों में 17266 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 16 शतक लगाए हैं. वहीं, युवराज सिंह की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 402 इंटरनेशनल मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 11778 रन बनाए हैं. युवराज ने 17 शतक भी लगाए हैं. दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. फिर भी आज के समय में वह चर्चा का विषय रहते हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.