ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
Updated on
21-04-2026 02:24 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है। इस बीच कंपनी ने अपने अधिकारियों की कंपनसेशन के बारे में जानकारी दी है। पिछले साल कंपनी ने अपनी प्रेजिडेंट ग्वेन शॉटवेल को 85.8 मिलियन डॉलर का कंपनसेशन दिया जबकि मस्क को केवल $54,080 मिले।
शॉटवेल स्पेसएक्स की प्रेजिडेंट के साथ-साथ कंपनी की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी हैं। रॉयटर्स के मुताबिक पिछले साल उन्हें 1 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली। उनके कंपनसेशन में ज्यादातर हिस्सा स्टॉक ऑप्शंस और अवॉर्ड्स का रहा। इसके साथ ही शॉटवेल सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली एग्जीक्यूटिव्स में शामिल हो गईं। उनकी कमाई माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (79 मिलियन डॉलर) और ऐपल के टिम कुक (75 मिलियन डॉलर) से ज्यादा है। फोर्ब्स के मुताबिक शॉटवेल की नेटवर्थ 3.4 अरब डॉलर है।
कौन हैं शॉटवेल?
मस्क कंपनी के सीईओ हैं लेकिन 62 साल की शॉटवेल ही कंपनी का रोजमर्रा का कामकाज देखती हैं। शॉटवेल 2002 में वाइस प्रेजिडेंट बिजनेस डेवलपमेंट के तौर पर स्पेसएक्स से जुड़ी थीं। उन्होंने कंपनी के रियूजेबल फॉल्कन 9 रॉकेट के लिए डिमांड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही स्टारलिंक के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड में भी उनकी अहम भूमिका है। कंपनी का ज्यादातर रेवेन्यू और प्रॉफिट इसी बिजनेस से आता है।
आईपीओ की तैयारी
दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में स्पेसएक्स
इस कंपनी में एलन मस्क की 40 से 42 फीसदी तक हिस्सेदारी
स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है
कंपनी ने प्रेजिडेंट को $85.8 मिलियन का कंपनसेशन दिया
मस्क की नेटवर्थ
पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर शॉटवेल ने क्रिसलर मोटर्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में वह स्पेस इंडस्ट्री से जुड़ गई थीं। स्पेसएक्स में मस्क की 40 से 42 फीसदी हिस्सेदारी है। माना जा रहा है कि कंपनी का आईपीओ आने के बाद वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 659 अरब डॉलर है। स्पेसएक्स की लिस्टिंग से इसमें 700 अरब डॉलर का उछाल आ सकता है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…