यूपी के पास हैं सबसे ज्यादा RTM
खास बात ये है कि WPL 2026 Mega Auction में पहली बार राइट टू मैच (RTM) कार्ड टीमों को दिया गया है। हर टीम को 5 राइट टू मैच कार्ड मिले हैं, लेकिन हर टीम के पास RTM की असल संख्या उसके रिटेन प्लेयर्स के नंबर से तय होगी। 'कम खिलाड़ी रिटेन तो ज्यादा RTM' वाला गणित इसमें काम करेगा। इस आधार पर निम्न RTM हर टीम के पास हैं-- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास कोई RTM कार्ड नहीं बचा हुआ है।
- यूपी वॉरियर्स के पास सभी टीमों में सबसे ज्यादा 4 राइट टू मैच बचे हुए हैं।
- गुजरात जॉयंट्स के पास 3 और आरसीबी के पास 1 राइट टू मैच बाकी है।


