मुंबई में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से कौन मारेगा मैदान? पढ़ें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Updated on
23-02-2026 01:07 PM
मुंबईः बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प से पूरी तरह सतर्क रहना होगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और जीत की इस लय को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी।पहले दौर में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने के बावजूद, सुपर-8 में चुनौती का स्तर कहीं अधिक ऊंचा रहने वाला है।
यूनिट की तरह खेली है टीम
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का आत्मविश्वास इस प्रारूप में उसकी परंपरागत आक्रामक शैली से उपजा है। पूर्व कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग में टीम ने सामूहिक प्रदर्शन किया है। कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजी में स्थिरता दी है, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक पारियां और रोमारियो शेफर्ड की ऑलराउंड भूमिका टीम को संतुलन प्रदान कर रही हैं।
दूसरी ओर, 'अंडरडॉग' टैग के साथ खुश जिम्बाब्वे ने अपने जुझारू खेल से सभी का ध्यान खींचा है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर उसने साबित किया कि उसकी सुपर आठ में मौजूदगी संयोग नहीं है। युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की निरंतरता ने जिम्बाब्वे को लगातार अच्छी नींव दी है।
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के मैच की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। बल्लेबाज मुंबई के इस मैदान में खुलकर रन बनाते हैं। छोटा ग्राउंड होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी सहायता मिलती है। मिडल ओवर्स में स्पिनर्स भी गेम में आते हैं। कुल मिलाकर मुंबई में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट मिलता है। हालांकि कहीं न कहीं बल्लेबाजों को ज्यादा एज रहती है
वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 9 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर मुंबई में 172 रन है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…