Select Date:

प्रेमानंद महाराज संग राजपाल यादव का ये वीडियो फिर से क्यों खंगाल रहे लोग, उन्होंने कही थी पते की बात

Updated on 12-02-2026 01:16 PM
तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव करीब दो महीने पहले प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे थे। एक बार फिर उस मुलाकात का वीडियो चर्चा में आ गया है। दरअसल इस वीडियो में महाराज जी राजपाल ने जो कुछ कहा था, उसे लेकर अब लोग कह रहे हैं कि लगता है उन्हें एक्टर के साथ होनेवाली इस मुसीबत का एहसास पहले ही हो गया था।

दिसंबर 2025 में राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज से मिले थे और अब लोग इस वीडियो पर अपना विचार रख रहे हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि प्रेमानंद महाराज जी को शायद एक्टर के साथ आनेवाली मुसीबतों का एहसास था।चेक बाउस केस में फंसे राजपाल यादव ने 5 फरवरी तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। जेल जाने से पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और अब उनके पास कोई और रास्ता भी नहीं। हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अलग-अलग इंडस्ट्री के लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।महाराज के साथ मुलाकात के इस वीडियो में उनके सामने जमीन पर हाथ जोड़े बैठे राजपाल इस वीडियो में कहते हैं, 'महाराज दद्दाजी श्री पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री थे। 2020 में ब्रह्मलीन हुए तो 99 में हमें दीक्षा लेने का सौभाग्य मिला तो लगातार सवा करोड़ पार्थिव यज्ञ निर्माण महारुद्र यज्ञ स्वाहा 5 करोड़, दद्दाजी ने 131 यज्ञ विश्व कल्याण के लिए कहा। हम तो अभिनय करते रहे और दादाजी के साथ रहे।'
प्रेमानंद जी महाराज कहते दिखते हैं, 'जीवन का तो लाभ यही बच्चा है कि हमारे चित्त भगवान से सो रहे हैं क्योंकि जीवन में कभी-कभी विपत्तियां आती हैं, कभी-कभी दुख आते हैं, कभी अपनों से बिछोह होता है। फिर कभी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि जीना मुश्किल हो जाता है। आर्थ की समस्या, व्यवहार में कई समस्या, हमारी उन समस्याओं के समय हमको कोई संभाल सके वो केवल भगवान हैं। इंसान तो आप खाते-पीते हैं अच्छे तो हाथ मिलाएगा और कल समस्या में फंस जाएंगे तो देखेगा कि राजपाल आ रहा तो साइड में हो जाएगा। कि वो कहीं हमसे बात न कर ले, कहीं हमसे कुछ कह न दे। समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं इसलिए उनका स्मरण जरूर करते रहो।'

उन्होंने कहा था, 'नाम जप करते रहो और जीवन को आनंदमय बनाओ, हर विपत्ति, हर दुख से लड़ना सीखो, हारना नहीं।' इसके बाद राजपाल ने कहा था, 'हमारे स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज जी हैं। कल उन्होंने संदेश दिया कि महाराज जी के चरणों में जा रहे तो हो ये बात जरूर बोलिएगा कि महाराज जी ने साबित किया है कि शास्त्र ठीक कहता है कि ईश्वर है, आपको देखकर ये पूरा प्रमाणित हो गया कि ईश्वर है।'

वो आगे कहते हैं, 'मैं बहुत कुछ बोलना चाहता था लेकिन अब कुछ आ ही नहीं रहा है।' राजपाल की ये बातें सुनते ही महाराज के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग जोर से ठहाके मारने लगते हैं। राजपाल कहते हैं, 'मैं सोच रहा था कि आपसे बहुत बात करूंगा क्योंकि इतने दिनों से, हमारी श्रीमति जी हैं राधा, उनके लेकर साथ चलते हैं, अब वो झगड़ा करेंगी कि आप अकेले ... अगली बार आपका आखशीर्वाद मिले श्रीमति जी साथ हों।'

बता दें कि आज यानी 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। यह मामला 2010 में आई उनकी फिल्म ‘अता पता लापता' से जुड़ा है, जो फ्लॉप रही थी और इसी के बाद से राजपाल यादव कर्ज में डूब गए। कहा गया कि अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। बाद में कंपनी ने उनपर पैसे न चुकाने और चेक बाउंस के मामले को लेकर केस फाइल कर दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने हालिया फैसले में कहा कि यादव को उनके खिलाफ दर्ज सातों मामलों में प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना है और निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पास पहले जमा की गई राशि शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी की जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.