रिपोर्ट के अनुसार, अर्शदीप को भारत की टेस्ट कैप नंबर 318 मिल सकती है। अगर अर्शदीप को चुना जाता है, तो वह साई सुदर्शन के बाद एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टेस्ट डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर होंगे। अर्शदीप पहले ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। इससे उन्हें वहां की परिस्थितियों का अनुभव है।


