Select Date:

5 गेंदबाज खिलाए, श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं दिया मौका? कप्तान सूर्या ने खोले राज

Updated on 29-01-2026 01:15 PM
विशाखापत्तनम: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला जीत लिया। विशाखापत्तनम ने न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर 215 रन टांग दिए थे। इसके जवाब में भारत की पारी 165 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया का रन चेज में कोई जवाब नहीं है लेकिन इस मैच में बैटिंग नहीं चली। भारतीय टीम एक कम बल्लेबाज के साथ भी मैदान पर उतरी थी।

6 ही बल्लेबाजों को क्यों खिलाया?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार के बाद बताया कि टीम क्यों 6 बल्लेबाजों के साथ उतरी थी। इंजर्ड ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया। कप्तान सूर्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने आज जानबूझकर 6 बल्लेबाज खिलाए। हम 5 परफेक्ट गेंदबाज रखना चाहते थे और खुद को चुनौती देना चाहते थे। जैसे उदाहरण के लिए अगर हम 200 या 180 रन का पीछा कर रहे हैं और हम देखना चाहते थे कि अगर हमारे दो या तीन विकेट गिर जाते हैं, तो कैसा लगता है? लेकिन सब ठीक है। हम उन सभी खिलाड़ियों को खिलाना चाहते थे जो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।'
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर को इस मुकाबले में मौका नहीं दिया। इसपर उन्होंने कहा कि उनका मकसद ऐसे खिलाड़ियों को मौका देना था, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा- हम सभी उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे जो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। नहीं तो हम दूसरे खिलाड़ियों को भी खिला सकते थे।

सूर्या ने क्यों किया बॉलिंग का फैसला

सूर्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था, लेकिन यह निर्णय टीम इंडिया पर भारी पड़ा। कप्तान ने कहा- हमने दूसरी पारी में बल्लेबाजी इसलिए चुनी क्योंकि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं चाहता था कि खिलाड़ी दबाव में रन चेज करना सीखें, ऐसी स्थिति में जहां लक्ष्य बड़ा हो और विकेट गिर जाएं। यह हमारे लिए एक अच्छी चुनौती थी, जिससे हमने सीख भी ली।

उन्होंने कहा, 'यहां ओस काफी ज्यादा थी। अगर बीच में एक-दो अच्छी साझेदारियां बन जातीं, जैसे दुबे ने बल्लेबाजी की, अगर उनके साथ एक और बल्लेबाज टिक जाता, तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था। हम लगभग 50 रन से हारे, लेकिन ऐसे रन-चेज में एक-दो साझेदारियां बड़ा फर्क डाल सकती हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.