चीन और भारत के बीच बातचीत
भारतीय राजदूत का तिब्बत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब बीजिंग और नई दिल्ली सीमा पर तनाव कम करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। दो हफ्ते पहले चीन और भारत ने बीजिंग में सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए द्विपक्षीय कार्यतंत्र के तहत बातचीत का नवीनतम दौर आयोजित किया था। चीन की तरफ से बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने सीमावर्ती इलाकों में लगातार शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रति समर्थन जताया है।चीन और भारत एक दूसरे के साथ 3200 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसे वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहा जाता है। हाल के वर्षों में दोनों देशों ने सीमा के दोनों ओर बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी लाई है। इसी साल अप्रैल में बीजिंग ने भारत के पूर्वोत्तर में स्थित अरुणाचल प्रदेश में 23 और जगहों के नाम बदलकर चीनी और तिब्बती नाम रख दिए थे।


