'ईरान से इस्लामिक शासन को हटाकर रहेंगे', मोसाद चीफ का ऐलान, बोले- इजरायल का मिशन अभी अधूरा
Updated on
15-04-2026 01:02 PM
तेल अवीव: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने कहा है कि वह ईरान में अपने अभियान पूरी तरह से नहीं रोकेगी। मोसाद डायरेक्टर डेविड बार्निया ने मंगलवार को यह बात कही है। उन्होंने कहा कि इजरायल की इंटेलिजेंस एजेंसी ने ईरान में अपना अभियान जारी रखने के पक्ष में थी क्योंकि वह तेहरान में सत्ता परिवर्तन से कम कुछ नहीं चाहती है। इजरायल की ओर से यह बयान ना सिर्फ दुनिया बल्कि उसके सहयोगी अमेरिका के लिए भी चुनौती की तरह है क्योंकि ट्रंप प्रशासन बतचीत के जरिए ईरान में युद्ध खत्म करने की कोशिश में लगा है।
तुर्की टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड से सवाल किया गया था कि ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जो कहती हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को यह कहकर गुमराह किया था कि सैन्य हमले शुरू होते ही ईरानी सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि ये बातें ठीक नहीं हैं और तेहरान में शासन बदलने तक हमारा मिशन जारी है।
'ईरान के कट्टरपंथी शासन को बदला जाएगा'
बार्निया ने कहा कि 28 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चली चालीस दिनों की जोरदार लड़ाई में इजरायल को कई कामयाबी मिली हैं। इस लड़ाई में इजरायल ने दुश्मन को कमजोर किया है। हालांकि ये सच है कि हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। तेहरान में इस्लामिक शासन की मौजूदगी तक मिशन पूरा नहीं होगा।
डेविड बार्निया ने आगे कहा, 'हमने यह नहीं सोचा था कि लड़ाई शांत होते ही मिशन पूरा हो जाएगा। हमने निश्चित रूप से अपने अभियान को जारी रखने और तेहरान में हमलों के बाद के दौर में भी इसे जारी रखने की योजना बनाई थी। हमारी प्रतिबद्धता तभी पूरी होगी जब इस कट्टरपंथी शासन को बदल दिया जाएगा।'
तेहरान पर हमलों में मोसाद की भूमिका
बार्निया ने दावा किया कि मोसाद ने 28 फरवरी को तेहरान में हुए हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बार्निया ने कहा कि इजरायली सेना ने अटैक का नेतृत्व किया और मोसाद ने इसमें मदद की। 28 फरवरी के इजरायल-अमेरिका गठबंधन के तेहरान पर हमले में ईरान के उस समय के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई बड़े नेता मारे गए थे।
इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। इजरायल और अमेरिका ने बीते साल जून में ईरान पर हवाई हमले किए थे। उस समय 12 दिन तक लड़ाई चली थी। इसके बाद इस साल 28 फरवरी से एक बार फिर इजरायल और अमेरिका ने जंग छेड़ते हुए ईरान में भीषण बमबारी की है।
लड़ाई जारी रखेगा इजरायल!
ईरान, इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में भारी तबाही के बाद 8 अप्रैल को दो हफ्ते की जंगबंदी हुई है। अमेरिका और ईरान बातचीत के जरिए सीजफायर समझौते का संकेत दे रहे हैं। वहीं इजरायल की ओर से लगातार ऐसे बयान आ रहे हैं, जिनसे लगता है कि वग युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं है और लड़ाई को जारी रखेगा।
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…